फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांप के काटने से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सांप के डसने से किसान की मौत
विज्ञापन

ललितपुर। थाना बार अंतर्गत ग्राम बछरावनी में खेत पर काम करने के दौरान किसान को सांप ने डंस लिया। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया, लेकिन परिजन उसे झाड़फूंक को ले गए, लेकिन शुक्रवार को हालत बिगड़ने से उसकी मौत हो गई, जिस पर परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां परीक्षण के बाद चिकित्सकों ने उसे मृतक घोषित कर दिया।
विज्ञापन

थाना बार अंतर्गत ग्राम बछरावनी निवासी पन्नालाल (53) तीन दिन पहले बुधवार की शाम को खेत पर गया था, जहां काम करने के दौरान उसे सांप ने डंस लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ने पर परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेे गए, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, लेकिन परिजन उसे उपचार कराने नहीं ले जाकर झाड़ फूूंक को ले गए। शुक्रवार को दोपहर में उसकी हालत बिगड़ गई , जिस पर परिजन उसे उपचार को जिला अस्पताल फिर से ले गए, जहां परीक्षण उपरांत चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल से मेमो मिलने पर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें