ललितपुर। भोपाल और झांसी की ओर जाने वाली सुबह की अधिकांश ट्रेनें ढाई से तीन घंटे तक विलंब से आईं, इससे यात्रियों को परेशान होना पड़ा। वहीं, डाउन रूट की साबरमती, उत्कल और सचखंड एक्सप्रेस दो से ढाई घंटे देरी से आईं। श्रीधाम एक्सप्रेस सवा सात घंटे लेट आई।
अप रूट की बीना, भोपाल, गुना की ओर जाने वाली ट्रेनों में रविवार को मालवा एक्सप्रेस 2.22 घंटे विलंब होकर तड़के 4:21 बजे के स्थान पर सुबह 6:43 बजे ललितपुर स्टेशन पहुंची। भोपाल सुपरफास्ट तड़के 5:05 बजे के स्थान पर 2.27 घंटा देरी से सुबह 7:32 बजे आई। अमृतसर पठानकोट एक्सप्रेस सुबह 5:56 के स्थान पर 2.14 घंटे विलंबित होकर सुबह 8:12 बजे ललितपुर आई। बीना के रास्ते गुना होते हुए अहमदाबाद जाने वाली साबरमती एक्सप्रेस सुबह 6:42 बजे के स्थान पर तीन घंटे विलंब होकर सुबह 9:40 बजे आई। दक्षिण एक्सप्रेस भी ढाई घंटे देरी से सुबह 6:11 बजे के स्थान पर 7:42 बजे आई।
कुशीनगर एक्सप्रेस 2.07 घंटे विलंब होकर सुबह 6:33 बजे के स्थान पर सुबह 8:40 बजे आई। इसी प्रकार शताब्दी एक्सप्रेस भी रविवार को चालीस मिनट विलंब होकर सुबह 11:42 बजे के स्थान पर दोपहर 12:22 बजे आई। अप रूट की गोरखपुर, लखनऊ, कानपुर के रास्ते भोपाल, तिरुअनंतपुरम की ओर से आने वाली राप्तीसागर एक्सप्रेस शाम को 5:50 बजे के स्थान पर 3.09 घंटे विलंब होकर रात्रि नौ बजे आने की संभावना जताई गई।
जबकि, पातालकोट एक्सप्रेस शाम को 6:50 बजे के स्थान पर 1.40 घंटा विलंब होकर रात साढ़े आठ बजे जाने की संभावना जताई गई। अप रूट की सचखंड एक्सप्रेस रात में 7:58 बजे के स्थान पर पौने पांच घंटे विलंब होकर देर रात्रि में 12:45 बजे आने की संभावना जताई गई। अप रूट की श्रीधाम एक्सप्रेस रात में 10:39 बजे के स्थान पर 6.45 घंटे विलंब होकर अगले दिन सोमवार को तड़के 5:04 बजे आने की संभावना जताई गई। डाउन रूट की श्रीधाम एक्सप्रेस शनिवार-रविवार की रात्रि 2:42 बजे के स्थान पर 7.20 घंटे विलंब होकर 10:22 बजे ललितपुर स्टेशन आई।
उत्कल एक्सप्रेस 3.22 घंटे विलंब होकर रात 3:33 बजे के स्थान पर सुबह 6:55 बजे आई। वहीं, हीराकुंड एक्सप्रेस रविवार सुबह 5:59 बजे के स्थान पर 2.22 घंटा विलंब होकर सुबह 8:23 बजे आई। डाउन रूट की पातालकोट एक्सप्रेस रविवार शाम को 7:51 बजे के स्थान पर 5.40 घंटे लेट होकर देर रात 1:34 बजे आने की संभावना जताई गई।