फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: पैमाइश में अतिक्रमण मुक्त मिली श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर की जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
महरौनी। जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद बडौनियां ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर की भूमि पर प्लाटिंग करने का आरोप लगाया था। इस पर बृहस्पतिवार को तहसीलदार ने राजस्व टीम से जमीन की पैमाइश कराई, इसमें भूमि अतिक्रमण मुक्त पाई गई।
विज्ञापन

नगर के बीचोंबीच स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर की खेती योग्य जमीन मोजा महरौनी में है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने कुछ दिन पूर्व उक्त जमीन पर नगर के लोगों द्वारा कब्जा कर प्लाटिंग करने की शिकायत मुख्यमंत्री को से की थी। कोतवाली पुलिस की मौजूदगी में 5 सदस्यीय राजस्व टीम ने नगरवासियों के समक्ष पैमाइश कराई तो भूमि कब्जा से मुक्त पाई गई। तहसीलदार शेख आलमगीर ने बताया कि मंदिर की भूमि की नाप सही है और उस पर किसी प्रकार का अतिक्रमण नहीं पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें