फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवलिंग निर्माण को उमड़ रहे श्रद्धालु

Sat, 20 Jun 2015 01:17 AM IST
ललितपुर/ ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। चंडी माता मंदिर परिसर में बन रहे शिवलिंग निर्माण को नगर के बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ रहे हैं।
विज्ञापन

पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर चंडी माता मंदिर परिसर में सवा पांच करोड़ शिवलिंग का निर्माण किया जा रहा है। शिवलिंग निर्माण के दूसरे दिन का शुभारंभ श्री रुद्र महायज्ञ के पूजन के साथ शुरू हो गया।
विज्ञापन



पीठाधीश्वर चंद्रेश्वर गिरि महाराज की अगुवाई में दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने शिवलिंग निर्माण कर पुण्य कमाया। पीठाधीश्वर ने संबोधित करते हुए कहा कि पुरुषोत्तम मास में भगवान शंकर की पूजा अर्चना, अनुष्ठान, करने से पुण्य मिलता है। सुबह व शाम की बेला में बड़ी संख्या में शिवलिंग बनाए गए। इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष राजीव बबेले सप्पू, विजय जैन कल्लू, अनूप मोदी, दीपक सोनी, धर्मेंद्र, राहुल शुक्ला, रामपाल, वीरेंद्र पुरोहित, सत्येंद्र प्रताप सिंह, अश्वनी पुरोहित, शत्रुधन यादव, रामकृपाल गुप्ता, गोल्डी पुरोहित, राजू विश्वकर्मा, राजेश दुबे, दिनेश पाठक, महादेव प्रसाद, तिलक यादव सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें