ललितपुर। चालू वित्तीय वर्ष में चयनित डॉ. राममनोहर लोहिया समग्र ग्राम योजनांतर्गत जिले के चयनित 23 ग्रामों का डीएम ने स्थलीय सत्यापन कराने के निर्देश दिए हैं, जिसपर मुख्य विकास अधिकारी ने ग्रामवार सत्यापन अधिकारी नामित कर दिए हैं।
डॉ. राममनोहर लोहिया समग्र विकास योजनांतर्गत वर्ष 2015.16 में जिले के 23 ग्रामों को चयनित किया गया है, इनका मकसद पिछड़े ग्रामों को विकास की मुख्य धारा में शामिल करना है। पिछले दिनों जिलाधिकारी जुहेर बिन सगीर ने मदवार धनराशि की मांग शासन से की थी। अब मुख्य विकास अधिकारी अरुण कुमार उपाध्याय ने डीएम के निर्देश पर सत्यापन अधिकारी नामित कर दिए हैं, इनमें लघु सिंचाई के अधिशासी अभियंता रविंद्र सिंह लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रामसूरत, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत सुशील कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी डीएस राम, जिला सेवायोजन अधिकारी चंद्रचूड़ दुबे, जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. इंदिरा सिंह, जिला कृषि अधिकारी बृजेश कुमार, लोक निर्माण विभाग प्रा. ख. अधिशासी अभियंता पीके पांडेय, सिंचाई खंड के अधिशासी अभियंता एके झा, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी वीर सिंह, जिला उद्यान अधिकारी राजेश कुमार, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी बृजेंद्र सिंह, विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता प्रशांत सिंह, जल निगम के अधिशासी अभियंता यशवीर सिंह, भूमि संरक्षण अधिकारी महरौनी डॉ. अशोक कुमार यादव, डीपीआरओ टीकाराम मौर्य, उप कृषि निदेशक हंसराज, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. जीवनदत्त, जिला विद्यालय निरीक्षक, जल निगम परियोजना प्रबंधक एसएन खरे, बीएसए विनोद कुमार मिश्रा, सिंचाई निर्माण खंड प्रथम एके अस्थाना शामिल हैं। सीडीओ ने 20 जून को शाम चार बजे तक डीडीओ कार्यालय में सत्यापन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश सत्यापन अधिकारियों को दिए हैं।
ये हैं चयनित ग्राम
ग्राम मावलैन, बहादुरपुर, सतगता, अमरपुर, मड़वारी, मिनौरा, मगरपुर, गढ़ौली, अमौदा, कैथोरा, गिल्टौरा, चकौरा, नौहरखुर्द, राजपुर, भुचेरा, गेवरा गुंदेरा, गढ़ौलीकलां, बरौदिया, बड़गाना, बुदनीमड़ावरा, कुम्हैंड़ी, रखवारा शामिल हैं।
संयुक्त जांच समिति गठित
जिलाधिकारी जुहेर बिन सगीर ने 10 लाख रुपये से अधिक लागत वाले निर्माण कार्यों का स्थलीय सत्यापन कराने को संयुक्त जांच समिति गठित कर दी है, इसमें एक जिला स्तरीय अधिकारी, एक तकनीकी अधिकारी को सम्मिलित किया गया है। उन्होंने समिति को एक सप्ताह का समय दिया है। जिन कार्यों को जांच में लिया गया है, उनमें संपर्क मार्ग, एग्रीकल्चर मार्केटिंग हब, नवीन मंडी, नवीन हाईस्कूल, उटारी बांध, भौरट बांध, कचनौदा बांध, लोअर रोहणी बांध, जमडार बांध, निचली राजघाट नहर, भावनी बांध, बंडई बांध आदि परियोजनाएं शामिल हैं।