फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाचार्य व स्टाफ को बंधक बनाकर तोड़फोड़ करने में अज्ञात छात्रों पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
police new.jpeg - फोटो : police new.jpeg
विज्ञापन
ललितपुर। राजकीय इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट के अपने अंक पत्रों पर नंबर चढ़वाने की मांग को लेकर हंगामा करने पर सोमवार की शाम को पुलिस द्वारा खदेड़े गए छात्रों पर अब रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोतवाली पुलिस ने प्रधानाचार्य की तहरीर पर अज्ञात छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इसमें छात्रों पर बैठक के दौरान प्रधानाचार्य और स्टाफ को बंधक बनाने और परिसर में तोड़फोड़ कर पथराव करने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) के प्रधानाचार्य अरुण बाबू शर्मा ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 13 सितंबर को शाम पांच बजे छात्रों के अंकपत्र में नंबर न चढ़ने की समस्या को लेकर एक बैठक कॉलेज में बुलाई गई थी। इसमें 10-12 छात्र शामिल हुए। बैठक के कुछ देर बाद काफी संख्या में अज्ञात लड़के कॉलेज के अंदर आए और कॉलेज के मेन गेट का ताला बंद करने लगे। लड़कों को काफी समझाया बुझाया गया, लेकिन वह नहीं माने और उत्तेजित होने लगे। तब फोन पर एसडीएम सदर को सूचना दी गई, साथ में क्षेत्राधिकारी सदर व जिला विद्यालय निरीक्षक आ गए।
सभी प्रशासनिक अधिकारियों ने छात्रों को समझाने बुझाने का करीब दो घंटे तक प्रयास किया, लेकिन छात्रों ने मेन गेट का ताला बंद कर दिया और नारेबाजी करते हुए पथराव शुरू कर दिया। तभी अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। तो छात्रों ने विद्यालय प्रशासन के स्टाफ एवं प्रधानाचार्य को बंधक बनाकर विद्यालय के अंदर तोड़फोड़ शुरू कर दी। जिससे विद्यालय की सरकारी संपत्ति टूट फूट गई और भारी मात्रा में नुकसान हो गया। पुलिस बल आने पर छात्रों में भगदड़ मच गई और गिरते पड़ते बाउंड्री बॉल कूदकर मौके से भाग गए।
विज्ञापन

इसमें कहा गया है कि हो सकता है कि भागने वाले छात्रों को बाउंड्रीवॉल से कूदने से चोटें भी आ गई हो। आरोप है कि छात्रों द्वारा गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी भी दी गई। छात्रों के उग्र रूप धारण करने में अन्य संगठनों के कुछ व्यक्तियों का भी पूरा सहयोग रहा। कोतवाली पुलिस ने मामले में अज्ञात आरोपी छात्रों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
----
ये है मामला
राजकीय इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट के 877 छात्रों की अंकतालिका में इंटर के नंबर प्रदर्शित नहीं हुए हैं। इनमें 854 छात्र रेगुलर हैं और बाकी सभी ने प्राइवेट फार्म भरा था। अंकतालिका में नंबर न होने से छात्र कई दिनों से कॉलेज के चक्कर काट रहे थे। इसी बात को लेकर सोमवार की देर शाम को छात्र उत्तेजित हो गए। जिसके बाद कॉलेज परिसर में जमकर हंगामा हुआ। हंगामें के दौरान मौके पर पहुंचे पुलिस बल ने छात्रों को खदेड़ दिया था, इससे छात्रों में भगदड़ मच गई और परिसर में रखे कई गमले व सामान टूट गया। मामले को लेकर कई बार घेराव और धरना प्रदर्शन भी हो चुका है, लेकिन फिलहाल कोई बात नहीं बन रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें