ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला बड़ापुरा निवासी एक वृद्घ का शव सिद्घन काशीराम कालोनी के पास रेल पटरियों पर पड़ा मिला। जानकारी मिलने पर सिविल लाइन चौकी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन चौकी अंतर्गत सिद्घन कालोनी के पास खंभा नंबर 1039/11-13 के पास एक अज्ञात वृद्घ का शव पड़ा मिला। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव के कपड़ों की तलाशी लेने पर उसके पास से एक परिचय पत्र मिला। जिसके आधार पर उसकी शिनाख्त मोहल्ला बड़ापुरा निवासी धनसिंह (68) पुत्र हरी कुशवाहा के रूप में की गई। फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।