फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: खाद के लिए समिति पर भीड़ देख एसडीएम ने शुरू कराई टोकन व्यवस्था

विज्ञापन
सोसायटी का निरीक्षण कर किसानों की समस्या जानते एसडीएम - फोटो : Administration
विज्ञापन
डोंगरा खुर्द। क्षेत्र में किसान सेवा सहकारी समितियों की व्यवस्था किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। मंगलवार को नाराहट सहकारी समिति पर किसानों की भीड़ अधिक होने की जानकारी होने पर एसडीएम घनश्याम भारतीय मौके पर पहुंच कर जायजा लिया। उन्होंने खाद के लिए टोकन व्यवस्था शुरू करवाई जिससे किसानों को सुविधा हो गई।
विज्ञापन

एक सचिव पर तीन-तीन समितियों के संचालन का जिम्मा होने से व्यवस्थाएं प्रभावित हो रही हैं। किसान एक-दो बोरी खाद के लिए भी कई दिनों से चक्कर काटने को मजबूर हैं। खाद की जरूरत के समय समिति के नियमित न खुलने से मुश्किलें बढ़ रही हैं। खेती-किसानी के महत्वपूर्ण समय में किसानों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। बार-बार समिति पहुंचने से उनका समय और श्रम दोनों बर्बाद हो रहा है। उप जिलाधिकारी पाली घनश्याम भारती ने समिति पर पहुंचकर अव्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने किसानों की भीड़ और खाद वितरण में आ रही परेशानियों को देखा। इसके बाद उन्होंने टोकन व्यवस्था शुरू कराई।
00000000000
समिति को नियमित रूप से खोलने की मांग
नाराहट सहकारी समिति सप्ताह में केवल दो दिन खुलती है, जिससे किसानों की भारी भीड़ उमड़ पड़ती है। किसानों का कहना है कि उन्हें खाद के लिए बार-बार परेशान न होना पड़े। इसके लिए समिति को नियमित रूप से खोला जाना चाहिए। साथ ही, पर्याप्त कर्मचारियों की व्यवस्था भी की जाए। सहकारी समितियों की व्यवस्था में सुधार के लिए दीर्घकालिक उपाय जरूरी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें