फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुवाई से पहले करें बीज शोधन

विज्ञापन
खरीफ जागरुकता गोष्ठी में बैठीं महिला किसान - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। ब्लाक जखौरा अंतर्गत ग्राम सिवनी खुर्द में खरीफ की फसल का उत्पादन बढ़ाने के लिए किसानों को जागरुक किया गया। सामाजिक दूरी का पालन करते हुए वैज्ञानिक पद्घति खेती करने की जानकारी दी। बताया गया कि यदि किसान बुवाई से पहले बीज शोधन करें तो फसल उत्पादन अच्छा होगा।
विज्ञापन

खरीफ पुसल अभियान जागरुकता के तहत किसानों को खरीफ की फसल की पैदावार बढ़ाने की जानकारी देते हुए एसएमएस रामबिहारी निरंजन ने कहा कि किसानों केे उन्नत खेती के लिए वैज्ञानिक तरीके से खेती करना चाहिए। वर्तमान में खरीफ की फसल की बुुवाई का समय आ रहा है। इससे पहले किसानों को अपने बीज का शोधन करना चाहिए। बीज शोधन ट्राइकोडर्मा से करना होगा। बीज शोधन से बीज को बेहतर बनाया जा सकेगा। इसके साथ ही भूमि शोधन भी कराना चाहिए, जिससे खेतों में कमी वाले तत्वों की जानकारी हो सके, जिससे जैविक खाद के माध्यम खेतों की उवर्रक क्षमता को बढ़ाया जा सके।
उप कृषि निदेशक संतोष कुमार सविता ने कहा कि किसानों को फसलों की पैदावार बढ़ाने को बीज शोध करना अधिक आवश्यक है। उन्होंने शासन द्वारा चलाई जा रही लाभकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि जिन किसानों ने किसान पंजीयन नहीं कराया है, वह पंजीयन के लिए ऑनलाइन आवेदन करें, जिससे सभी योजनाओं का लाभ मिल सके। पंजीयन से कृषि यंत्रों पर अनुदान पर दिया जाता है। किसानों को नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए भी जागरुक किया। इसमें बताया कि सभी को बाहर निकलते समय मॉस्क पहनना अनिवार्य है। लोगों से कम से कम एक मीटर की दूरी अवश्य बनाएं। कोरोना के लक्षणों में बताया कि खांसी आना, श्वांस लेने में परेशानी और तेज बुखार होने पर चिकित्सकों से तुरंत उपचार कराएं। साथ ही एक दूसरे से दूरी बनाएं। अपने हाथों को साबुन से साफ करते रहें। इस दौरान ग्राम पंचायत सचिव सुनील कुमार, प्रावधिक सहायक पवन कुमार, एसएमएस रमनसिंह गौतम, धन सिंह, माधौसिंह, बबीता, आभा, देवकी, हाकिम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें