पाली। नगर पंचायत पाली में लॉकडाउन के दौरान प्रशासन द्वारा तय वन साइड फार्मूले के तहत सभी तरह की दुकानें खुल गईं। लेकिन, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हुआ। सुबह से बाजार मेें भीड़ नजर आई। सड़कों पर वाहन खूब दौड़े, वाहन पर दो और तीन सवारियां भी बैठीं। बाजार में ग्राहकों की चहलकदमी रही। हालांकि, दुकानदारों को जिनकी उम्मीद थी, उस हिसाब से ग्राहक नजर नहीं आए। लेकिन, दुकानदारों को उम्मीद है कि एक-दो दिन में बाजार रफ़्तार पकड़ जाएगा। उधर, थाना प्रभारी यशवंत सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने मुख्य मार्गों से होकर मेन बाजार तक पैदल गश्त करके कस्बावासियों, ग्रामीणों व मार्ग से पैदल गुजर रहे लोगों को लॉकडाउन के नियमों का पाठ पढ़ाया। ग्रामीणों से सामाजिक दूरी बनाए रखने की अपील की गई। तमाम दो पहिया व चार पहिया वाहनों की तलाशी ली गई। अनावश्य रूप से घूम रहे लोगों को समझाने के बाद छोड़ा गया। जनता को सुरक्षा का अहसास दिलाया गया।
पाली में खुली दुकानें- फोटो : LALITPUR