फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम लागत के लिए अपनाएं परंपरागत कृषि

विज्ञापन
खेती की परंपरागत विधियों की जानकारी लेते ब्लॉक प्रमुख - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
मड़ावरा। ब्लॉक मुख्यालय मड़ावरा में बुधवार को परंपरागत कृषि विकास योजना के तहत कृषि मेला लगाया गया। ब्लॉक प्रमुख चंद्रदीप रावत ने कहा कि किसान यदि कृषि वैज्ञानिकों के सुझावों से खेती करेंगे तो अपनी आमदनी को दोगुनी कर सकते हैं।
विज्ञापन

मेला में कृषि विभाग की ओर से किसानों के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। रासायनिक उर्वरक, बीज उपचार और रासायनिक कीटनाशक दवाओं के उपयोग से खेती की बढ़ रही लागत को कम करने के लिए खेती के परंपरागत तरीकों, बीज उपचार एवं जैविक कीटनाशक के लिए जैविक विधियों के बारे में बताया गया। किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, उन्नतशील बीज अनुदान योजना, कृषि यंत्र अनुदान योजना, कंपोस्ट खाद, बीजामृत, जीवामृत आदि के बारे में कृषि वैज्ञानिकों ने जानकारी दी।
इस दौरान ब्लॉक शिक्षा समिति अध्यक्ष कृष्णकुमार, नीरज सेन, संतोष चौहान, संजय दुबे, विजय रघुवंशी, नरेंद्र विसेन, कपिल पड़रिया, ओमप्रकाश चौहान, विकास गुप्ता, आर के सोनी, आशीष पंथ, रामप्रताप श्रीवास एवं स्थानीय किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें