फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: संस्कृत की परीक्षा रद्द, अब 21 को दूसरी पाली में होगा पेपर

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। परिषदीय विद्यालयों में मंगलवार को शुरू हुई अर्धवार्षिक परीक्षा के पहले दिन दूसरी पाली में कक्षा तीन के संस्कृत विषय के प्रश्नपत्र में गणित के प्रश्न आने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने दूसरी पाली की परीक्षा को निरस्त कर दिया है। यह परीक्षा अब 21 नवंबर को दूसरी पाली में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

मंगलवार को जिले के 1357 परिषदीय विद्यालयों में कक्षा एक से आठवीं तक के बच्चों की अर्द्धवार्षिक परीक्षा शुरू हुई थी। दूसरी पाली में संस्कृत के पेपर में गणित के सवाल आने से शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया था। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रत्नेश कुमार ने बताया कि इस गड़बड़ी के कारण दूसरी पाली की कक्षा तीन की संस्कृत विषय की परीक्षा को रद्द कर दिया गया है और 21 नवंबर को कराया जाएगा।
बताया जा रहा है कि अर्द्धवार्षिक परीक्षा के लिए यह प्रश्नपत्र जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा तैयार किए थे। संस्थान ने प्रश्नपत्रों को सीलबंद लिफाफों में विद्यालयों तक पहुंचाया था। इस लापरवाही को लेकर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान ने जांच कराने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें