गोविंद सागर बांध से निकली डुलावन और पठा पचौड़ा माइनर का संचालन शुरू, कचनौंदा नहर में जलकुंभी बनी सिंचाई में बाधा
संवाद न्यूज एजेंसी
पुलवारा। ब्लॉक बार क्षेत्र में 17 दिन के इंतजार के बाद बुधवार को गोविंद सागर बांध से निकली नहरों में पानी पहुंचा। लंबे समय से नहरों का संचालन ठप्प होने से तुर्का, बछरावनी समेत कई गांवों के किसान सिंचाई को लेकर परेशान थे। बुधवार को डुलावन और पठा पचौड़ा माइनर में पानी पहुंचने से किसानों ने राहत की सांस ली।
डुलावन माइनर में पानी पहुंचने से डुलावन, टोड़ी, करमई, बम्होरी सहना, बार, मोतीखेरा और भैलोनी लोध के किसानों को लाभ मिलेगा। वहीं, पठा पचौड़ा माइनर के संचालन से तुर्का, खैरा, बछरावनी और भावनी समेत आसपास के गांवों के किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध हो सकेगा। इससे रबी की फसलों की सिंचाई की उम्मीद जगी है। वहीं भावनी, बछरावनी की ओर कचनौंदा बांध की नहर का संचालन भी हो रहा है, लेकिन नहर में जलकुंभी जमा होने के कारण किसानों को पानी लेने में परेशानी हो रही है। जलकुंभी के चलते पानी का बहाव प्रभावित हो रहा है, जिससे खेतों तक पर्याप्त पानी पहुंचाने में दिक्कत आ रही है।
फोटो-51
कचनौंदा बांध की नहर से पानी का संचालन तो हो रहा है, लेकिन जलकुंभी की अधिकता है, सफाई कराई जाए।-हरदयाल अहिरवार,किसान
0000000000
फोटो-52
पठा पचौड़ा माइनर से खेती करते हैं, नहर का संचालन सत्रह दिन बाद शुरू हो सका, कल से खेतों में पानी दे सकेंगे।
राम सिंह लोधी,किसान
000000000
फोटो-53
कचनौंदा बांध से निकली नहर जलकुंभी से पटी पड़ी है, जिससे पानी देते समय जलकुंभी फंस जा रही है, सफाई की आवश्यकता है। विजयभान यादव,किसान
0000000
फोटो-54
नहर का संचालन शुरू होने से पलेवा करने में सुविधा होगी, हालांकि देर में नहर के संचालन से खेती में देरी होगी।
योगेंद्र सिंह