ललितपुर। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ 20 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकालेगा। यात्रा से पहले स्थानीय कंपनी बाग में कर्मचारी एकत्र होंगे और प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपेंगे। इसके बाद कंपनी बाग से जिलाधिकारी कार्यालय तक तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।
संघ के जिला महामंत्री ने बताया कि पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारी लंबे समय से मांग कर रहे हैं। इसी क्रम में 20 अगस्त को कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। संगठन की ओर से कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। संवाद