फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसलों के बर्बाद होने और कर्जे में डूबे किसान कर रहे आत्महत्या: सपा

विज्ञापन
sapa - फोटो : sapa
विज्ञापन
ललितपुर। समाजवादी पार्टी के तत्वाधान में तालबेहट के 19 सेक्टर प्रभारियों की एक आवश्यक बैठक का आयोजन देवामाता स्थित मेला ग्राउंड में किया गया। बैठक में सेक्टर प्रभारियों को बूथ गठन करने, संगठन को मजबूत करने, आगामी चुनाव की तैयारियों में जुटने एवं युवाओं को पार्टी से जोड़ते हुए लोगों से सम्पर्क बनाए रखने को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन

बैठक में प्रदेश सरकार पर हमलावर होते हुए सपाईयों द्वारा बेरोजगारी, महंगाई, कानून व्यवस्था और बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाये जाने की अपील की गई। बैठक की अध्यक्षता ब्लाक अध्यक्ष तालबेहट वृन्द्रावन कुशवाहा ने व संचालन जिला महासचिव कृष्ण स्वरूप निरंजन ने किया। बैठक में विशिष्ठ अतिथि के रूप में पूर्व विधायक फेरनलाल व पूर्व विधायक रमेश कुशवाहा संयुक्त मौजूद रहे। मुख्य अतिथि सपा जिलाध्यक्ष तिलक यादव एड. ने कहा कि प्रदेश भर में समाजवादी पार्टी द्वारा बढ़ती बेरोजगारी, मंहगाई, बिगड़ती कानून व्यवस्था, किसानों द्वारा की जा रहीं आत्महत्याओं और वैश्विक महामारी को लेकर बदहाल हो चुकी स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाये जाने के लिए आंदोलन किया। आंदोलन उपरान्त प्रदेश की राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपने कलेक्ट्रेट पहुंचे थे, जहां पुलिस द्वारा सपाईयों से अभद्रता की गयी। हालांकि प्रशासनिक हस्तक्षेप के चलते पुलिस के खिलाफ किये गये आंदोलन को स्थगित कर दिया गया। तो वहीं उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के इशारे पर बनारस के अलावा कई जनपदों में सपाईयों पर लाठीचार्ज किया गया। इसके अलावा उन्होंने महोबा में व्यापारी की हत्या के मामले की उच्च स्तरीय जांच कराये जाने की भी मांग की। बैठक में पूर्व विधायक रमेश कुशवाहा, पूर्व विधायक फेरनलाल अहिरवार, जिला उपाध्यक्ष जीतू सरदार, सहकारी बैंक के पूर्व सभापति फूलसिंह नन्ना ने भी संबोधित करते हुए सेक्टर प्रभारियों से बूथ को मजबूत रखते हुए लोगों से लगातार सम्पर्क कर उनकी समस्याओं को जानने का आह्वान किया। इस मौके पर रामजीवन यादव, अनिल अडजरिया, विधानसभा प्रभारी स्वामी प्रसाद यादव, 226 विधानसभा अध्यक्ष धनीराम रजक, सचिव रमेश सिंह यादव, सचिव रामदास श्रोती, करन पाल, धर्मेंद्र कुशवाहा, शिक्षक सभा जिलाध्यक्ष विजय यादव, अधिवक्ता सभा जिलाध्यक्ष मानसिंह यादव एड., एससीएसटी जिलाध्यक्ष संजू बरार, तालबेहट जोन प्रभारी शक्ति बग्गन, सुनील तिवारी, अशोक अहिरवार, विजय भान टोढ़ी, धनुषराम यादव, मक्खन कुशवाहा, शत्रुघन यादव, सुम्मन रजक, शेर सिंह यादव बार, कोमल बरार, अरविन्द, राजकुमार, अजय कुमार, लालसिंह, मानसिंह तोमर, पुष्पेन्द्र, मनोज संज्ञा, राजेश पठारी, शिवचरन रैकवार, वरदानी रजक, अशोक बार, ऊदल प्रधान, राजू प्रधान, जयपाल सिंह, रामनिवास राजपूत, आशाराम रैकवार, रामकिशन विश्वकर्मा, रज्जू कुशवाहा, प्रमोद दुबे, देवेन्द्र दुबे, शिवचरन रैकवार, मु.पैगाम खां, राजेश यादव, वीरन पाल सहित अनेकों सपाई मौजूद रहे।
समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की
बैठक के दौरान समाजवादी पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर भाजपा को छोड़कर राम गोस्वामी, सुमित गुप्ता, अनुभव गुप्ता, स्पर्श गुप्ता, रणजीत सिंह सेंगर, मनोज कुमार संज्ञा, सुनील तिवारी, बृजमोहन राजपूत, विजय रैकवार के अलावा कल्लू उर्फ बृजमोहन, विजय रैकवार, दुर्जन सहरिया, हरीराम रैकवार, श्रीराम रैकवार, मिठाईलाल रैकवार, सुकलाल झां, सुनील अग्रवाल, रामनिवास राजपूत, अरविन्द साहू, नीतेश राजपूत, देवेन्द्र सिंह, राकेश दुबे, उमेश दुबे, सुनील दुबे, सुजीत दुबे, बृजेश दुबे, चन्द्रभान सिंह राजपूत, रामनिहार दुबे, राजेन्द्र पुरोहित, विनोद दुबे, चन्द्रभान दुबे, नन्दू रैकवार, बृषभान कुशवाहा, गुलाब यादव, मुकेश कुमार यादव, आकाश अहिरवार, सचिन अहिरवार, रीतेश अहिरवार, आकाश अहिरवार, ज्ञान सिंह आदि ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें