फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा ने पिछड़ा वर्ग सम्मेलन किया स्थगित

विज्ञापन
samajwadi party logo.jpeg - फोटो : samajwadi party logo.jpeg
विज्ञापन
ललितपुर। किशोरी से दुष्कर्म के मामले में सपा नेताओं के फंसने के बाद पार्टी ने 23 अक्तूबर को होने वाले पिछड़ा वर्ग सम्मेलन को स्थगित कर दिया है। इस सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजपाल कश्यप के आने का कार्यक्रम भी जारी हो गया था लेकिन इस घटनाक्रम के बाद बिगड़े माहौल में पार्टी कोई जोखिम उठाने को तैयार नहीं है। सूत्रों के मुताबिक अब झांसी में सम्मेलन को आयोजित करने पर विचार विमर्श हो रहा है जिसमें जिले के कार्यकर्ताओं को भी बुला लिया जाएगा।
विज्ञापन

विधान सभा चुनाव से पहले जिले में पिछड़ा वर्ग सम्मेलन 23 अक्तूबर को प्रस्तावित था। इसके लिए सपा नेताओं ने तैयारियां भी पूरी कर ली थी। लेकिन बीते दिनों किशोरी से दुष्कर्म के मामले में सपा के जिलाध्यक्ष तिलक यादव, नगर अध्यक्ष राजेश जोझिया सहित कुछ अन्य नाम सामने आने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर जिले की पूरी कार्यकारिणी को भंग कर दिया गिया है।
इस मामले में जिलाध्यक्ष व नगर अध्यक्ष इस समय जेल में निरुद्ध हैं। ऐसे में 23 अक्तूबर को होने वाला पिछड़ा वर्ग सम्मेलन को लेकर असमंजस की स्थिति थी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पार्टी के वरिष्ठ नेता ऐसे माहौल में यहां सम्मेलन कराना मुनासिब नहीं समझ रहे हैं। पूरे मामले को पिछड़ावर्ग प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजपाल कश्यप के संज्ञान में लाने के बाद उन्होंने इस सम्मेलन को फिलहाल स्थगित करने के निर्देश दिए हैं। पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष अशोक साहू ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष से हुई वार्ता के बाद सम्मेलन को स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें