फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: सचखंड 10 तो उत्कल छह घंटे देरी से आई

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। कोहरे का असर अब ट्रेनों पर दिखने लगा है। अप रूट की सचखंड एक्सप्रेस दस घंटे देरी से आई, दादर सेंट्रल एक्सप्रेस तीन घंटा लेट रही। जबकि, डाउन रूट की उत्कल एक्सप्रेस छह घंटे और हीराकुंड एक्सप्रेस तीन घंटे लेट आने से यात्रियों को परेशान होना पड़ा।
भोपाल की ओर जाने वाली अप रूट की ट्रेनों में सचखंड एक्सप्रेस ट्रेन रविवार को दस घंटे लेट होकर रात्रि में 7:58 बजे के स्थान पर अगले दिन सोमवार सुबह लगभग छह बजे आने की संभावना है। हजरत निजामुद्दीन से चलकर भुसावल की ओर जाने वाली गोंडवाना एक्सप्रेस सवा छह घंटा लेट होकर रविवार रात दस बजे के स्थान पर अगले दिन सोमवार सुबह साढ़े चार बजे आने की संभावना है।
विज्ञापन

प्रयागराज के रास्ते खजुराहो, टीकमगढ़ होते हुए दादर की ओर जाने वाली दादर सेंट्रल स्पेशल ट्रेन रविवार सुबह चार घंटे देरी से आई। वहीं, अहमदाबाद वीकली एक्सप्रेस ढाई घंटे देरी से आई।
विज्ञापन

इसी प्रकार गोरखपुर से चलकर तिरुअनंतपुरम को जाने वाली राप्तीसागर एक्सप्रेस रविवार को सवा घंटे देरी से आई। वहीं, पुरी से हरिद्वार की ओर से आने वाली उत्कल एक्सप्रेस सवा छह घंटे और हीराकुंड एक्सप्रेस सवा तीन घंटे देरी से आई। हरिद्वार से चलकर पुरी की ओर जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस रविवार रात पांच घंटे लेट होकर 8:21 बजे के स्थान पर देर रात्रि एक बजे के बाद आने की संभावना है। े
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें