फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार सेकंड में मौत के मुंह से निकाला: रेलवे ट्रैक पार कर रही थी महिला, जान जोखिम में डालकर जवान ने ऐसे बचाई जान

Sat, 18 Jun 2022 08:07 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर।

सार

ट्रेन पकड़ने के लिए कई लोग अक्सर जल्दबाजी करते हैं। परिणाम ये होता है कि वो हादसे का शिकार हो जाते हैं। कई बार तो जान तक चली जाती है। ललितपुर में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है। गनीमत रही कि मौके पर मौजूद आरपीएफ के जवान ने अपनी जान पर खेलकर महिला की जान बचाई। जिसकी काफी सराहना भी हो रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ललितपुर रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह एक आरपीएफ जवान ने अपनी जान जोखिम में डालकर रेल पटरियां पार कर दूसरे प्लेटफॉर्म पर जा रही एक महिला को तेज रफ्तार ट्रेन के आगे से खींचकर जान बचाई। इस पूरी घटना का वीडियो सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गया। मात्र कुछ ही सेकंड में आरपीएफ जवान ने महिला को 120 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से जा रही ट्रेन के आगे से खींच लिया। जिस पर महिला ने सिपाही को शुक्रिया कहा और लोगों ने सिपाही की बहादुरी की सराहना की।

विज्ञापन


मध्य प्रदेश के जिला छतरपुर के थाना सटई अंतर्गत ग्राम पड़रिया निवासी महिला रामसखी (65) पत्नी रामसजीवन तिवारी शनिवार रात को छतरपुर से ललितपुर ट्रेन से पहुंची थी। उसे ललितपुर से हरिद्वार जाना था। शनिवार सुबह करीब तीन बजे वह ललितपुर रेलवे स्टेशन पर हरिद्वार की ट्रेन पकड़ने के लिए प्लेटफॉर्म एक से रेल पटरियां पार करते हुए प्लेटफॉर्म नंबर दो पर जाने लगी।
 

इस दौरान प्लेटफॉर्म दो पर मौजूद आरपीएफ जवान कमलेश कुमार दुबे की नजर रेल पटरियां पार करती महिला पर पड़ी और दूसरी ओर से ट्रेन आती दिखाई दी, जिस पर उसने पहले तो चिल्लाते हुए महिला को रोकने का प्रयास किया। जब बुजुर्ग महिला नहीं मानी और वह ट्रेन आने पर प्लेटफॉर्म पर चढ़ने के बाद आगे बढ़ गई तो आरपीएफ जवान ने बिना देरी किए हुए चार से पांच सेकंड में ही महिला को रेल पटरियों से ट्रेन के आगे से प्लेटफॉर्म पर एक झटके में खींच लिया।

 
विज्ञापन

महिला और सिपाही प्लेटफॉर्म पर ही गिर पड़े, जबकि ट्रेन तेज गति से निकल गई। महिला की जान आरपीएफ जवान की हिम्मत और सूझबूझ की वजह से बच गई। यह नजारा देख आसपास के लोग दंग रह गए और आरपीएफ जवान को उठाते हुए उसका हाल जाना और उसकी सराहना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें