फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे बेची जा रही है निर्माण सामग्री

विज्ञापन
महरौनी के मड़ावरा रोड़ पर लगे सड़क किनारे ईंटा के चिट्ठे - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
महरौनी (ललितपुर)। तहसील मुख्यालय से निकली सड़कों के किनारे निर्माण सामग्री बेची जा रही है। सड़क किनारे संचालित अवैध टालें राहगीरों को परेशानी में डाल रही हैं। इससे आवागमन भी बाधित हो रहा है जिसके चलते आएदिन दुर्घटनाएं होती हैं। नगरवासियों ने सड़कों के किनारे चल रही अवैध टालों को हटवाने की मांग की है।
विज्ञापन

महरौनी तहसील से मड़ावरा ,ललितपुर, बानपुर,टीकमगढ़, सौजना के लिए निकले सड़क मार्गों के किनारे निर्माण सामग्री बेची जा रही है। सड़क की पटरियों पर मौरंग, बालू, गिट्टी के ढेर रहे हैं। एक तरफ यातायात के साधन दिनों दिन बढ़ते जा रहे हैं दूसरी ओर सड़कों पर अवैध कब्जा होने से वाहनों को निकलने में भारी परेशानी हो रही है। आलम यह है कि सड़कों पर अतिक्रमण हो जाने से दुर्घटनाओं में इजाफा होता जा रहा है जिससे लोगों को जन धन की हानि हो रही है। इसी तरह मड़ावरा जाने वाली सड़क पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के आगे ईंटों के चार बड़े बड़े चिट्ठा लगाकर सड़क किनारे हजारों की संख्या में ईंट रख कर बेचने का कार्य किया जा रहा है जिसके चलते सड़क पर निकलने वालों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नगर में चल रही अवैध टालों पर अफसर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। विगत दिनों बानपुर रोड़ पर लगे बालू के चिट्ठे पर एक चार पहिया वाहन टकराकर क्षतिग्रस्त हो गया था। ग़नीमत रही कि ड्राइवर की सूझबूझ से कुछ लोगों को मामूली चोटें ही आई थी।
विज्ञापन

सड़कों पर चल रही अवैध टालों से यातायात अवरुद्ध हो गया है और दुर्घटनाओं में इजाफा हो गया है। -राजा सिंह
सड़कों पर चल रही अवैध टालों के विरुद्ध अफसरों को अभियान चलाकर कार्रवाई करानी चाहिए। -विजय सिंह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें