सिविल सर्विसेज की परीक्षा में 90 रैंक हासिल करने पर प्रखर जैन सतभैया एवं उनके पिता राकेश जैन सतभैय?
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। उप्र उद्योग व्यापार मंडल आईटीसेल की ओर से चौथी बार सिविल सर्विसेज की परीक्षा में 90 वीं रैंक हासिल कर जिले को गौरवांवित करने वाले व्यापारी परिवार से निकले प्रखर जैन सतभैया एवं उनके पिता राकेश जैन सतभैया को सम्मानित किया गया।
नझाई बाजार स्थित एक भवन में आयोजित कार्यक्रम में प्रखर जैन सतभैया ने कहा कि किसी भी मुकाम को पाने के लिए मेहनत और लगन की जरूरत होती है। बच्चा चाहे किसी भी वर्ग को हो जब उसका चयन किसी भी पद के लिए होता है तो परिवार के साथ ही उसके सभी साथियों को भी खुशी मिलती है। वरिष्ठ समाजसेवी रामप्रताप सिंह ने कहा कि प्रखर अब परिवार नहीं बल्कि पूरे देश का गौरव है। इस मौके पर दुशाला उठाकर, माला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर प्रखर और उनके पिता राकेश जैन सतभैया को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष अंकित सतभैया ने किया। इस मौके पर मोंटी शुक्ला, राजकुमार नायक, रामप्रताप सिंह, निखिल यादव, रोहित शिवाजी, आलोक, सम्यक, विशाल जैन, शुभम जैन पिंटू, अर्पित जैन, शुभम खजुरिया, राहुल अनौरा, दीपांकर जैन, रोमिल जैन, एंजिल जैन राजू, शुभम, शुभांकर सुडेले, आशीष चौधरी, अमित मालवीय, उदित जैन, सौरभ कुशवाहा, आयुष्मान, राहुल जैन आदि मौजूद रहे।