फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: बारिश से सोयाबीन, मूंगफली और तिल की फसलों में रोग का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। बारिश से खरीफ फसलों में नुकसान होने लगा है। उड़द की फसल में फूल आ गए हैं और फलियां लगने को हैं, ऐसे में बारिश से इनके झड़ने का खतरा है। वहीं, जलभराव से मूंगफली, सोयाबीन और तिल की फसल में रोग लगने का खतरा है। किसानों का कहना है कि उड़द की फसल में अधिक नुकसान हो रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि फसलों को बारिश के साथ धूप की भी आवश्यकता है। मौसम साफ न हुआ तो ज्यादा नुकसान हो सकता है।
खरीफ की फसलों में उड़द में फूल व फलियां आ रही हैं। इस फसल को हल्की बारिश के साथ साफ मौसम की भी आवश्यकता है। सोयाबीन व मूंगफली और तिल की फसलों को भी अधिक बारिश की आवश्यकता नहीं होती है। अधिक बारिश से इन फसलों में रोग लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में बारिश होने से उड़द के फूल व फलियां दोनों प्रभावित हो रही हैं। ब्लॉक महरौनी, मड़ावरा व बिरधा में उड़द को अधिक नुकसान हो रहा है। कारण इन क्षेत्रों में काली मिट्टी है। जलभराव होने वाले खेतों में सभी फसलों को नुकसान हो गया है। किसान चिंतित हैं। कृषि जानकारों का कहना है कि खेतों में जलभराव न होने दें। किसी भी तरह के रोग लगने पर दवाइयों का छिड़काव करें।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें