फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की एकता, अखंडता को अक्षुण बनाए रखें

विज्ञापन
ध्वजारोहण करते मुख्य अतिथि - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। जिले में 75वां स्वतंत्रता दिवस रविवार को धूमधाम से मनाया गया। डीएम अन्नावि दिनेश कुमार ने कलक्ट्रेट और एसपी निखिल पाठक ने पुलिस लाइन में ध्वरारोहण किया। इधर,श्रम सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने तुवन चौराहे सहित कई कार्यक्रमों में भाग लेकर आजादी के शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान कोविड नियमों का पालन किया गया।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारा राष्ट्रीय पर्व है, जिसके लिए हर भारतवासी आज गौरवांवित हैं। हमें यह संकल्प लेना है कि अपने देश की एकता, अखंडता को अक्षुण बनाए रखें, जिससे हमारा देश और अधिक सशक्त व समृद्ध राष्ट्र बन सके। एडीएम नमामि गंगे लवकुश त्रिपाठी ने कहा कि आज के दिन हम अंग्रेजी शासन की गुलामी से आजाद हुए थे। अपर जिलाधिकारी वित्त और राजस्व अनिल कुमार मिश्र ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों ने आजादी के लिए जो स्वप्न देखा था, उसे 1947 में सच कर दिखाया। तत्पश्चात परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान एसडीएम सदर केके सिंह, वरिष्ठ कोषाधिकारी विष्णुकांत द्विवेदी, परियोजना अधिकारी डूडा राजीव शुक्ला, सहायक निर्वाचन अधिकारी समर सिंह, जिला सूचना अधिकारी पीयूष चंद्र राय, अनिल दीक्षित, वीरेंद्र जैन व अन्य उपस्थित रहे। विकास भवन परिसर में सीडीओ अनिल कुमार पांडेय ने झंडारोहण के बाद पौधरोपण किया। देश कोरोना से जूझ रहा है, इस समय ईश्वर एवं प्रकृति ने हम सभी को यह संदेश दिया है कि जरूरत से ज्यादा भौतिकवादी जीवन नहीं जीना चाहिए। उधर, जिला न्यायालय परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष जिला न्यायाधीश मोहम्मद रियाज ने न्यायिक अधिकारीगण, कर्मचारीगण, जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी दीवानी एवं अधिवक्ता के साथ सुबह आठ बजे ध्वजारोहण किया। न्यायिक अधिकारीगणों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदानों पर प्रकाश डाला गया। इस दौरान न्यायिक अधिकारी प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय पीएन राय, पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण शमशुल हक, अपर जिला जज चंद्रमोहन श्रीवास्तव, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश निर्भय प्रकाश, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मेराज अहमद, सिविल जज डॉ. सुनील कुमार सिंह, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरीश कुमार, सिविल जज अक्षयदीप यादव, प्रज्ञा सिंह, अध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ ओमप्रकाश घोष, मंत्री शंकर लाल कुशवाहा मौजूद रहे।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते डीएम अन्नावि दिनेश कुमार- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें