फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी के मामले में लेखपाल समेत तीन पर रिपोर्ट दर्ज.

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम खोंखरा में धोखाधड़ी कर जमीन की चौहद्दी गलत तरीके से दर्शाने के मामले में कोतवाली पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर लेखपाल समेत तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खोंखरा निवासी राजदीप सिंह ने न्यायालय को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह अपने परिवारजनों के सहित गांव में ही 1.558 हेक्टेयर जमीन में सह खातेदार है। यह जमीन कैलगुवां बानपुर रोड पर होने के कारण बहुमूल्य है। उसके गांव के ही अनंदी ने रुपयों की जरूरत के चलते डीएम से अनुमति लेकर अपनी जमीन के तीन हिस्से विक्रय कर दिए।
आरोप है कि इसमें अनंदी एवं ने लेखपाल व कानूनगो से मिलकर राजस्व नक्शे में धोखाधड़ी व जालसाजी की। आरोप यह भी है कि लेखपाल द्वारा महिला को अनुचित लाभ पहुंचाने की नियत से राजस्व नक्शा में धोखाधड़ी कर विभाजन किया गया है। राजदीप सिंह का कहना है कि उसने पूर्व में इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस व अधिकारियों से की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर उसे न्यायालय की शरण लेनी पड़ी। अब कोतवाली पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर लेखपाल समेत तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें