फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: रिक्त पड़े पंचायत सहायक के पदों पर जल्द होगी भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जनपद की ग्राम पंचायतों में रिक्त चल रहे पंचायत सहायक कम डाटा एंट्री ऑपरेटर पद पर जल्द ही भर्ती की जाएगी। जिला पंचायत राज विभाग ने भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही विज्ञप्ति जारी कर आवेदन मांगे जाएंगे, मेरिट के आधार पर चयन किया जाएगा। इससे पंचायत कार्यालय में कार्य शुरू किए जा सकेंगे।
विदित हो कि 17 ग्राम पंचायतों के पंचायत सहायकों ने विभिन्न कारणों के चलते इस्तीफा दे दिया था। इससे ग्राम पंचायत सचिवालयों का नियमित संचालन में हो रही समस्या को लेकर जिला पंचायत राज विभाग ने सभी ग्राम पंचायतों में रिक्त पड़े पंचायत सहायक के पदों पर भर्ती करने की तैयारियां शुरू कर दी है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि नियुक्ति के लिए अनुमोदन करा लिया गया है। जल्द ही प्रक्रिया अपनाकर भर्ती की जाएगी। इससे ग्राम पंचायतों का नियमित संचालन होगा। साथ ही लोगों को योजनाओं का लाभ गांव में ही मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



-
जिले में 17 ग्राम पंचायत में रिक्त पड़े पंचायत सहायक के पदों पर जल्द ही भर्ती होगी। इसकी तैयारियां कर ली गई हैं। प्रक्रिया अपनाकर भर्ती की जाएगी।
- कुंवरसिंह यादव, जिला पंचायत राज अधिकारी
0000000000000
यह होता है कार्य
शासन ने गांव में ही लोगों को योजनाओं का लाभ देने व पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ग्राम पंचायत में सचिवालय का निर्माण कराया है। इसके संचालन के लिए पंचायत सहायकों की नियुक्ति की जाती है। पंचायत सहायक ग्राम पंचायत सचिवालय का नियमित संचालन करने के साथ ही विकास कार्य में सहयोग करेंगे जिनमें डिजिटल रिकाॅर्ड बनाना, ग्राम पंचायत की कार्ययोजना अपलोड करना आदि शामिल हैं। इसके साथ ही कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से जाति प्रमाणपत्र, जन्म व मृत्यु प्रमाणपत्र, परिवार रजिस्टर की नकल, किसान पंजीकरण, वृद्धावस्था पेंशन, राशनकार्ड आवेदन समेत अन्य कार्यों की सेवा देना भी उनकी जिम्मेदारी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें