फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैपिड एक्शन फोर्स ने कोतवाली पुलिस के साथ किया रूट मार्च

विज्ञापन
रैपिड एक्शन फोर्स व पुलिस का संयुक्त रूट मार्च - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
महरौनी। रैपिड एक्शन फोर्स और कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को संयुक्त रूप से नगर में रूट मार्च किया। इस दौरान उन्होंने त्योहार के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाए रखने की लोगों से अपील की।
विज्ञापन

रैपिड एक्शन फोर्स के सहायक कमांडेंट रणसिंह और कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार वर्मा केे नेतृत्व में किया गया रूट मार्च जवानों क्षेत्र के प्रमुख मार्गों से निकलते हुए जायजा लिया।
सहायक कमांडेंट ने बताया कि फोर्स का यह परिचित अभ्यास है। यह टीम शहर के मप्र और उप्र के सीमावर्ती सभी थाने और संवेदनशील क्षेत्रों का जायजा लेगी। अभ्यास के दौरान इलाके कि जनसंख्या साक्षर, निरक्षर, सामुदायिक दृष्टि से संवेदनशील इलाकों और उपद्रवियों की सूची तैयारी की जाएगी। इसके अलावा राजनीतिक दलों समाजसेवी संगठनों की भी जानकारी ली जाएगी। जिले के सभी क्षेत्रों का मानचित्र बनाया जाएगा। आरएएफ ग्रामीणों क्षेत्रों का भी निरीक्षण करेगी। रैपिड एक्शन फोर्स और पुलिस एक साथ मिलकर काम करेगी। सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने और आपात स्थिति से निबटने में अहम भूमिका निभाएगी। यह दल शहर के सभी क्षेत्रों का बारीकी से जायजा लेकर पूरा डाटा बेस तैयार करेंगी। जिले में तीन सितंबर तक सभी थानों में जाकर परिचय अभ्यास किया जाएगा। रैपिड एक्शन फोर्स का 40 सदस्यीय दल इस मुहिम में सम्मिलित है। महरौनी नगर के अलावा टीम ने गिरार और सौजना में भी रूट मार्च किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें