फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल के कर्मचारियों पर दुष्कर्म का आरोप

Tue, 24 Oct 2017 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो
विज्ञापन
crime news - फोटो : demo pic
विज्ञापन
 जिला अस्पताल में मां का इलाज करवाने आई युवती के साथ दुष्कर्म करने के प्रयास का मामला सामने आया है। युवती ने अस्पताल के ही दो कर्मचारियों पर यह आरोप लगाया है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर कार्रवाई भी शुुरू कर दी है।    
विज्ञापन

   
शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी 18 वर्षीय युवती ने बताया कि रविवार की दोपहर को उसकी मां की तबियत खराब होने पर उन्हें दोपहर तीन बजे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। इसके बाद वह अपनी मां के पास ही रुक गई। सुबह तीन बजे बाथरूम गई। इस दौरान अस्पताल के दो कर्मचारी दरवाजे के बाहर खड़े हो गए। बाथरूम से निकलते ही एक कर्मचारी ने धक्का देकर उसे अंदर धकेल दिया और मुंह को हाथों से दबा लिया।

हाथ मोड़कर उसके साथ दुष्कर्म करने लगे। युवती ने बताया कि इसके बाद दूसरे आरोपी ने कहा कि इसकी वीडियो बनाकर वह बदनाम कर देगा और जबरन बुरा काम करने का दबाव बनाने लगा। किसी प्रकार वह आरोपियों के चंगुल से छूट पाई और अस्पताल में मौजूद अन्य लोगों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है और कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें