फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: रामनगर को कचरे के पहाड़ से मिलेगी निजात, नगरपालिका ने शुरू की प्रक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। रामनगर को टंचिंग ग्राउंड स्थित कूड़े के पहाड़ से जल्द ही मुक्ति मिलेगी। नगरपालिका ने इसके निस्तारण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। दिसंबर माह में यह कार्य शुरू होने की संभावना है। इससे राहगीरों और आसपास के निवासियों को धूल व दुर्गंध से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला रामनगर में टंचिंग ग्राउंड में कचरे का पहाड़ बना हुआ है। पालिका ने पूर्व में एक कंपनी से कचरा निस्तारण का अनुबंध किया था। उस कंपनी ने प्लांट स्थापित कर कार्य शुरू किया, लेकिन उसे अधूरा छोड़ दिया था। इससे कचरे की स्थिति पहले जैसी ही बनी हुई है। बारिश होने के बाद कचरा सड़ने से दूषित दुर्गंध उठने लगी, जिससे मार्ग से निकलना मुश्किल गया। आसपास रहने वाले लोगों को भी इससे खासी परेशानी हो रही है। वहीं, गर्मी व सर्दी के मौसम में कचरा उड़कर रास्ते में आ जाता है। इस समस्या के समाधान के लिए नगरपालिका ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसमें रामनगर के साथ ही दैलवारा क्षेत्र में भी कचरा निस्तारण किया जाएगा। अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि निविदा प्रक्रिया अपनाई जा रही है। जल्द ही यह प्रक्रिया पूर्ण कर कचरे का निस्तारण कराया जाएगा। इससे यह स्थान खाली हो जाएगा, जिसका उपयोग अन्य कार्यों के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें