फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आध्यात्मिक शक्ति का बनेगा केन्द्र बनेगा अयोध्या में राम मंदिर

विज्ञापन
राम जन्म भूमि मन्दिर की प्रथम बर्ष गांठ - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम मंदिर भूमि पूजन की प्रथम वर्षगांठ विश्व हिंदू महासंघ के तत्वावधान में मनाई गई, जिसमें कारसेवकों को सम्मानित कर अयोध्या में प्रस्तावित राम मंदिर के लिए गौरवशाली उपलब्धि बताया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ तुवन मंदिर परिसर में महंत रामलखनदास महाराज ने किया। सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने राम जन्मभूमि आंदोलन के योगदान को अविस्मरणीय बताते हुए कारसेवकों के उत्साह और उनके योगदान का स्मरण किया। मुख्य वक्ता माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद के सदस्य धर्मेंद्र गोस्वामी ने कहा राम मंदिर निर्माण रामभक्तों के सपनों के साकार होने का पल है, जो अध्यात्मिक शक्ति के निर्माण का केंद्र रहेगा। जैसे जैसे मंदिर बनेगा, पूरे देश में राष्ट्रीयता की लहर दौड़ेगी, जो भविष्य पर प्रभाव डालेगी एवं देश की काया पलटेगी। मंडल प्रभारी पवन जैन शिवाजी ने कहा राममंदिर निर्माण का सपना महंत योगी आदित्यनाथ के शासनकाल में होना अपने आप में गौरव की बात है।
झांसी मंडल के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि महंत अवैद्यनाथ ने गरीब किसानों शोषित एवं वंचित हिंदुओं को सामाजिक समरसता में लाने के लिए पूरा जीवन समर्पित किया। उनका रामजन्मभूमि आन्दोलन में योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। कार्यक्रम में मातृशक्ति प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भावना गोस्वामी ने भजन के माध्यम से तुवन बाबा की है लीला बड़ी न्यारी, यहां बजरंग की झांकी बड़ी प्यारी, प्रस्तुत कर अध्यात्मिक भावना जागृत की।
विज्ञापन

रामजन्मभूमि आंदोलन में अपना योगदान देने वाले कारसेवकों में हिंदू शक्ति सेना के तत्कालीन अध्यक्ष नरेंद्र जैन छोटे पहलवान के अतिरिक्त संरक्षक वीरेंद्र सिंह वीके, जयराम सिंह निरंजन, निखिल तिवारी को सम्मानित किया। कार्यक्रम में संरक्षक अनिल जैन अंचल, अजय जैन साइकिल, अरविंद जैन, सुरेश बाबू जैन, अक्षय अलया, मनविंदर कौर, दीपक त्रिपाठी, झांसी विनोद पंडा, अंकित मिश्रा, अमित कंचन, देवेंद्र सिंह बुंदेला सोनू सिंह ठाकुर, मोहित परिहार, जिलाध्यक्ष हरिकिशोर नरवरिया ने अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर मंडल प्रभारी अधिवक्ता प्रकोष्ठ अरूण लोहिया, नगर अध्यक्ष धुव्र साहू, मनोज चौबे, संजीव सौरया, सुख साहब परमार, रमाकांत तिवारी, गौरव चौबे, अजय रैकवार, अमित कंचन भानुप्रताप सिंह, पुष्पेंद्र गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें