फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: मंत्री की बैठक में नहीं पहुंचे पीडब्लूडी एक्सईएन, स्पष्टीकरण तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जनपद के प्रभारी मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने विकास कार्यों में गति देने की बात कही। बैठक में अनुपस्थित रहने वाले लोक निर्माण विभाग भवन विंग के अधिशासी अभियंता से स्पष्टीकरण तलब किया। साथ ही जिलाधिकारी की बैठकों में रुचि न लेने वाले अधिकारियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने के लिए पत्राचार करने के निर्देश दिए।
प्रभारी मंत्री ने जनपद के प्रवेश द्वार का जीर्णोद्धार कराने, प्रकाश व रेडियम युक्त बड़ा बोर्ड लगवाने, सीसीटीवी कैमरे व अन्य साज-सज्जा कराने के लिए लोक निर्माण विभाग व नगर पालिका के अधिकारियों को निर्देशित किया। अधिकारियों को सभी प्रवेश द्वारों का सर्वे कराकर जीर्णोद्धार के संभावित उपायों की रिपोर्ट एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। कहा कि, जनप्रतिनिधियों की ओर से बताई जाने वाली समस्याओं का निस्तारण कर उन्हें अवगत कराएं।
विज्ञापन

बैठक में बताया कि सीएम डैशबोर्ड की प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में जनपद ने विकास एवं राजस्व कार्यों में दूसरा स्थान प्राप्त किया है, जिसमें अतिरिक्त ऊर्जा, एकीकृत बागवानी विकास मिशन, कृषि रक्षा रसायन डीबीटी शीर्ष तीन में शामिल रहे। वहीं आईसीडीएस पोषण अभियान, अल्पसंख्यक कल्याण दशमोत्तर/पूर्वदर्शम छात्रवृत्ति, प्राथमिक शिक्षा निपुण परीक्षा आकलन, लोक निर्माण विभाग सड़कों व सेतुओं का निर्माण आदि की प्रगति खराब रही।
बैठक में राज्यमंत्री श्रम एवं सेवायोजन विभाग मनोहर लाल पंथ, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन, जिलाध्यक्ष भाजपा हरिश्चंद्र रावत, एमएलसी प्रतिनिधि केदारनाथ तिवारी, चंद्रशेखर पंथ जिलाधिकारी सत्य प्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक उपस्थित रहे।


प्रभारी मंत्री ने प्रधानाध्यापकों को दिए टेबलेट -
राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार, जीजीआईसी प्रधानाचार्य अंजना वर्मा, राजकीय हाईस्कूल डोंगराकलां प्रणवीर सिंह, प्रधानाध्यापक राजकीय हाईस्कूल दावनी कोमल सिंह, प्रधानाध्यपक राजकीय हाईस्कूल नैनवारा अखिलेख शुक्ला को टेबलेट दिए।

शत प्रतिशत कार्य करने वाले दस बीएलओ को किया सम्मानित
प्रभारी मंत्री ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के अंतर्गत समयावधि से पूर्व ईएफ डिजिटलाइजेशन का शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण करने वाले बीएलओ को सम्मानित किया। ललितपुर विधानसभा के बीएलओ कविता राजपूत, जयापाल, मनोज भारती, बृजेश कुमारी तथा महरौनी विधानसभा के धर्मेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, संजय कुमार तथा राजेंद्र प्रसाद को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सीडीओ शेषनाथ चौहान, एडीएम अंकुर श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
दफ्तरों से बाहर आएं अधिकारी -
प्रभारी मंत्री से ग्रामीणों ने गांवों में कम विद्युत आपूर्ति, विद्युत विजिलेंस टीम की ओर से उपभोक्ताओं से अवैध वसूली, नहरों का पानी टेल तक न पहुंचने जैसी शिकायतें कीं। प्रभारी मंत्री ने संबंधित विभागों के अधिकारियों पर नाराजगी जाहिर की। निर्देश दिए कि वे स्वयं दफ्तरों से बाहर निकलें और समस्याओं का निस्तारण कराएं। साथ ही किसानों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति व नहरों में पानी पहुंचाएं जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें