तालबेहट। नगर के राजर्षि पुरूषोत्तम दास टंडन राजकीय महाविद्यालय में एमए गृह विज्ञान को मान्यता मिल गई है। अब महाविद्यालय में इस कक्षा के लिए ऑनलाइन प्रवेश भी शुरू कर दिए गए हैं।
नगर के राजर्षि पुरूषोत्तम दास टंडन राजकीय महाविद्यालय में अभी तक बीए के लिए सात विषय के अध्ययन की सुविधा थी। जिसमें हिंदी, संस्कृत, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, इतिहास, शारीरिक शिक्षा और गृह विज्ञान विषय है। इस बार एमए गृह विज्ञान की मान्यता होने से महाविद्यालय की प्रगति में एक अध्याय और जुड़ गया है। महाविद्यालय में एमए गृह विज्ञान की 60 सीटों की स्वीकृति प्रदान कर दी। जिसके फलस्वरूप कक्षा में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण भी प्रारंभ हो गया। प्राचार्या ने बताया कि एमए गृह विज्ञान में प्रवेेश के लिए 30 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन करके उसकी हार्ड कॉपी प्रवेश प्रभारी प्रोफेसर गजेंद्र नाथ के पास जमा कर दें।