फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: काकोरी ट्रेन एक्शन की वर्षगांठ पर होंगे कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। नौ अगस्त को काकोरी ट्रेन एक्शन की 100वीं वर्षगांठ पर शताब्दी समारोह मनाया जा रहा है। डीएम ने बुधवार को विभागीय अधिकारियों को बैठक कर उन्हें जिम्मेदारी सौंपी। वर्षगांठ पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान होगा।
विज्ञापन

डीएम अक्षय त्रिपाठी ने कहा कि जनपद में नौ अगस्त को काकोरी ट्रेन एक्शन की 100वीं वर्षगांठ पर भव्य कार्यक्रम होगा। जिले में सांस्कृतिक कार्यक्रम कराए जाएंगे। काकोरी के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों पर आधारित लघु पुस्तिकाओं का वितरण, प्रदर्शनी, घटना से जुड़ी कहानी, कविता लेखन प्रतियोगिताएं, विद्यालयों में ओपन माइक प्रतियोगिता, क्रांतिकारियों पर आधारित क्विज, प्रसिद्ध इतिहासकारों/विशेषज्ञों द्वारा महाविद्यालयों में संवाद, नाटक, शहीदों की याद में स्मृति वाटिका का निर्माण, स्कूल, कॉलेजों में पेंटिंग, क्ले मॉडलिंग प्रतियोगिता, राष्ट्रभक्ति पूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों का सम्मान समारोह भी होगा। डीआईओएस और बीएसए को निर्देश कि वह काकोरी ट्रेन एक्शन पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम, चित्रकला, भाषण, सामान्य ज्ञान आदि प्रतियोगिताओं एवं साइकिल रैली का आयोजन कराया जाए। मुख्य कार्यक्रम राजकीय इंटर कॉलेज सभागार में कराएं। इस दौरान एडीएम अंकुर श्रीवास्तव, एसडीएम सदर चंद्रभूषण प्रताप, डीडीओ केएन पांडेय, डीआईओएस ओपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें