फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायत ही लोकतंत्र पंचायत की नींव है- राज्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। प्रदेश के राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ ने कहा कि गांव का विकास ही विधान सभा क्षेत्र के विकास का परिचायक है। ग्राम पंचायत ही लोकतंत्र पंचायत की नींव है इसीलिए हम सभी को मिलकर अपने-अपने क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देनी होगी। वह शनिवार को पंचायत जनप्रतिनिधि सम्मान सम्मेलन में बोल रहे थे।
विज्ञापन

सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने कहा कि कोरोना काल के दो वर्षों को छोड़कर बाकी तीन सालों में जीजान लगाकर विकास कार्य कराया है। नवगठित ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों के लिए जो भी फंड की आवश्यकता होगी उसकी जिम्मेदारी वह लेते हैं विकास कार्यों के लिए धन की कमी किसी भी हालत में नहीं होने दी जाएगी। जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन ने करते हुए कहा कि पंचायत प्रतिनिधि जितने ज्यादा भाजपा को मजबूत करेंगे सरकार भी उतनी ही मजबूती गांव के विकास की योजनाएं अमल में ला पाएगी।
उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान अपने गांव में सबसे सम्मानित व्यक्ति होता है जो कि विधानसभा चुनाव में पोलिंग पर सकारात्मकता के साथ भाजपा को जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश निरंजन, रोशन यादव, महेश श्रीवास्तव, श्रीकांत कुशवाहा उपसभापति कोऑपरेटिव बैंक, शशिशेखर पांडेय, सम्राट राजा, दीपक मिश्रा, कन्हैया कुशवाहा, देशपत कुशवाहा रहे।
विज्ञापन

इन्हें किया गया सम्मानित
जिला पंचायत सदस्यगण सुरेंद्र रजक, आशीष रावत, ब्लॉक प्रमुखगण बबीता देवी, कल्यान लोधी, चंद्रदीप रावत ,प्रधानगण सोनप्रकाश चौबे, शैलेंद्र परमार, जीतू राजा, दीपचंद, हलकुराम कुशवाहा, सुमन कुशवाहा रामपुर, राघवेंद्र लोधी, कल्यान अहिरवार, गौरीशंकर सोनी, अरुणा राजा, रामेश्वर लोधी, कुंजन लोधी, कमलेश झां, नन्नेराजा, हरपाल सिंह , गोपाल सिंह, राजेश द्विवेदी, माखन सिंह, प्रान सिंह, दौलतराम साहू, क्षेत्र पंचायत सदस्यगण विजय परिहार, सुरेश कौशिक, अनिल लोधी, दुल्ला सहरिया, हरिराम रजक, वीर सिंह, फूल सिंह, गनपत, रामकिशन, दशरथ, विनोद, धर्मेंद्र सिंह, महताब सिंह, उदल, दीपक, राहुल, मीराबाई, प्रवीण खरे, रामसहाय, श्रीराम सेन, राघवेंद्र सिंह, महेश नगाइच, ग्राम पंचायत सदस्य राजाबाबू बुंदेला गेंदोरा, अरविंद सिंह आदि उपस्थित जनों शॉल, फूलमाला और भाजपा चिह्न पट्टिका देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें