ललितपुर। मंडल स्तर के बाद कानपुर पहुंचे प्रदुमन सिंह चंदेल को यूपी जोन के ट्रायल के लिए चयन कर लिया गया है। अब प्रदुमन सिंह को अंडर- 19 यूपी की टीम में शामिल होने के लिए 31 अगस्त को कमला क्लब कानपुर में ट्रायल देना होगा।
जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहम्मद नसीम ने बताया कि उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सत्र 2021-2022 की टीम गठन के लिए पंजीकृत अंडर-19 आयु वर्ग क्रिकेट खिलाड़ियों के प्रारम्भिक चयन ट्रायल 16 अगस्त को डीएसए रेलवे मैदान, सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट, झांसी में आयोजित किए गए थे, जिसमें प्रदुमन सिंह चंदेल को जोन के ट्रायल के लिए कानपुर भेज दिया गया था। 28 अगस्त को कानपुर साउथ, किदवई नगर में हुए ट्रायल में चयन समिति द्वारा अंडर-19 यूपी बनने के लिए उनका चयन कर लिया गया है।