फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात दर्जन गांवों में रही छह घंटे बिजली गुल

Sat, 18 Jun 2016 01:39 AM IST
lalitpur
विज्ञापन
इलैक्‍ट्रीस‌िटी - फोटो : demo pic
विज्ञापन
ललितपुर। दो दिन से शाम के समय हो रही बारिश ने जिले की विद्युत व्यवस्था की पोल खोल दी है। हल्की बारिश के कारण आए फाल्ट के कारण तीन फीडरों से जुड़े करीब सात दर्जन गांवों की बिजली बृहस्पतिवार शाम से छह घंटे तक गुल रही। रात दस बजे इन गांवों में आपूर्ति सुचारु हो पाई।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन द्वारा प्रत्येक वर्ष बरसात से पहले विद्युत लाइनों के मेंटीनेंस और पेड़ों की छटाई आदि कार्य कराया जाता है। लेकिन, जनपद में विभागीय कार्यप्रणाली अलग ही है। इसका कारण संविदा पर कार्यरत लाइनमैनों से कार्य लिया जा रहा है, लेकिन अन्य विद्युत कार्य होने के कारण कार्य समय पर पूर्ण नहीं हो पाता है। इस कारण हल्की सी बारिश होने पर भी फाल्ट आ जाते हैं। बृहस्पतिवार व शुक्रवार को हुई हल्की सी बारिश ने बिजली विभाग की तैयारियों की पोल खोल कर रख दी। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में पेड़ों की छटाई व मेंटीनेंस का कार्य पूरा नहीं होने के कारण बृहस्पतिवार शाम हुई बारिश से जाखलौन पंप केनाल फीडर, राजघाट फीडर व देवगढ़ फीडर की आपूर्ति शाम चार बजे से रात दस बजे तक ठप रही।
नहरें न चलने के कारण जाखलौन पंप केनाल फीडर की आपूर्ति ठप होने से अधिक दिक्कत नहीं आई, लेकिन इससे फीडर से जुड़े ग्राम बंदरगुढ़ा के लोगों को बृहस्पतिवार शाम से शुक्रवार दोपहर तक बिना बिजली के रहना पड़ा। देवगढ़ फीडर से जुड़े देवगढ़, महेशपुरा, दावनी, ककरुआ, बम्हौरी कलां, देशरा, जीरोन, मेरतीकलां समेत साठ गांवों की आपूर्ति ठप रही, वहीं राजघाट फीडर से राजघाट, सिलगन, दैलवारा समेत करीब चौबीस गांवों में बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें