ललितपुर। बारिश और ओवरलोड के चलते ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली का बुरा हाल है। जिसके अंतर्गत राजघाट फीडर के तीन दर्जन गांव की बिजली केबिल बक्सा बर्स्ट होने और फीडर की लाइनों में फाल्ट होने के चलते दो दिन से बाधित है। जिससे तीन दर्जन गांव के लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं।
गल्ला मंडी स्थित 66 केवी विद्युत सब स्टेशन में स्थापित राजघाट फीडर से पूर्व में दो दर्जन गांवों को बिजली आपूर्ति की जाती थी, लेकिन कुछ समय पूर्व इसी फीडर पर देवगढ़ फीडर के भी कुछ गांव को जोड़कर बिजली आपूर्ति की जा रही है। जिसके चलते राजघाट फीडर पर ओवरलोड की स्थिति बन गई है। विगत दिनों बृहस्पतिवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे गल्ला मंडी में स्थापित राजघाट फीडर की इनकमिंग वीसीवी मशीन का केबिल बक्सा बर्स्ट हो गया। जिसके चलते इस फीडर
से जुड़े तीन दर्जन गांव की बिजली ठप हो गई। इससे ग्राम सिलगन, दैलवारा, काला पहाड़, थनवारा, आदि गांवों में बिजली ठप रही। अधिकारियों और कर्मचारियों ने उसी दिन दोपहर को करीब डेढ़ बजे तक केबिल बक्सा को ठीक किया गया और वीसीबी मशीन से बिजली सुचारु करते हुए फीडर की हाईटेंशन लाइन में फाल्ट आ गया। जिसके बाद शाम को करीब पांच बजे फाल्ट को दूर कर बिजली सुचारु की गई।