फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: बारिश के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
तालबेहट। दो दिन से हो रही लगातार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। बारिश के चलते बिजली और जल संकट का लोगों को सामना करना पड़ा। ग्रामीण क्षेत्रों में तो दस-दस घंटे बिजली का संकट बना रहा। इससे उपभोक्ताओं में गहरी नाराजगी रही।
विज्ञापन


इस समय इंद्र देवता क्षेत्र में मेहरबान है। जिसके चलते पूरे क्षेत्र में झमाझम बारिश हो रही है। बारिश और तेज हवाओं के चलते क्षेत्र में कई जगह बिजली के तार टूट गए और कई जगह लाइनों में फॉल्ट आने से लोगों को बिजली के गंभीर संकट का सामना भी करना पड़ा। बिजली न आने से लोगों को पानी के भी संकट का सामना करना पड़ा।

क्षेत्र में कई जगह फॉल्ट होने एवं लगातार बारिश के चलते बिजली विभाग के कर्मचारियों को भी फॉल्ट ठीक करने में मुसीबत उठानी पड़ी। वहीं बिजली न आने से उपभोक्ताओं में काफी रोष है।
विज्ञापन

0000
मेरे गांव बौलारी में बुधवार को रात ग्यारह बजे से बिजली आपूर्ति ठप है। जो बृहस्पतिवार को सायंकाल सात बजे आई। इसके अलावा म्याव मार्ग पर लगी डीपी पिछले छह दिन से खराब पड़ी है।
- राजू चौबे, बौलारी
00000
कड़ेसराकलां और आसपास के गांवों की बिजली बीस घंटे से ठप है। जिसके चलते उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ी। इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

- सौरभ जैन,कड़ेसराकलां
000000
बारिश से लाइन में फाल्ट आने पर आपूर्ति बाधित हुई थी। इसे सही करवाकर आपूर्ति सुचारू कराई जा रही है।
पवन कुमार, अधिशासी अभियंता प्रथम विद्युत विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें