फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: देवगढ़ क्रॉसिंग ओवरब्रिज पर हुए गड्ढे, राहगीर जोखिम उठाकर चला रहे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग पर बनाए गए ओवरब्रिज की सड़क पर उद्घाटन के तीन वर्ष बाद ही गड्ढे हो गए हैं। पुल की सड़क पर कई बड़े-बड़े गड्ढे होने से वाहन चालकों को जोखिम उठाकर वाहन चलाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

देवगढ़ रोड पर रेलवे क्रॉसिंग ओवरब्रिज की कार्ययोजना वर्ष 2018 में शुरू हुई थी। कार्ययोजना को 38.10 करोड़ रुपये की लागत से स्वीकृत किया गया था। इसमें 9.93 करोड़ रुपये रेलवे ने भी अंशदान दिया था। जनवरी वर्ष 2019 में रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य सेतु निगम ने शुरू किया था। इसके लिए देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग का गेट बंद कर दिया गया था और लोगों को देवगढ़ या नेहरू नगर क्षेत्र की ओर जाने के लिए करीब पांच से छह किलोमीटर का चक्कर काटकर जाना पड़ता था। इसका निर्माण चार वर्ष बाद 2023 में पूरा हुआ था। इस ओवरब्रिज का उदघाटन हुए अभी चार वर्ष भी नहीं हुए हैं और ओवरब्रिज पर डाली गई सड़क की गुणवत्ता की परत खुलने लगीं हैं। अब इस ओवरब्रिज की सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं और बारिश का पानी गड़ढों में भर गया है। राहगीरों का कहना है कि पुल के निर्माण में प्रयोग की गई घटिया सामग्री की पोल खुलने लगी है। उद्घाटन के पहले भी अगस्त 2023 में भी इस पुल की सड़क में गड्ढे हो गए थे, जिसकी मरम्मत बाद में कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें