फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: पुलिस टीम ने खंगाले सीसीटीवी कैमरे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। ज्वैलर्स की दुकान में सेंध लगाकर नकदी और जेवरात पार करने वालों की तलाश में पुलिस टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले।
कस्बा बानपुर निवासी पवन कुमार जैन ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि थाने के सामने कैलगुवां रोड पर उसकी ज्वैलरी की दुकान है। बुधवार रात चोर उसकी दुकान की दीवार और सीसीटीवी कैमरे तोड़ अंदर घुसे। पांच लाख रुपये और 5-6 किलोग्राम चांदी व 60-70 ग्राम के सोने के जेवरात पार कर ले गए। तीन माह पूर्व भी दुकान में चोरी का प्रयास हुआ था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने इसके खुलासे के लिए टीमें लगा दी हैं।
एसओजी, सर्विलांस टीम सहित थाना स्तर की टीमें चोरों की तलाश में जुटी हैं। टीमों ने आसपास के क्षेत्रों में मकानों, दुकानों और प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमपी पुलिस से किया संपर्क : चोरों की तलाश के लिए पुलिस ने समीपवर्ती मध्य प्रदेश के टीकमगढ़, मोहनगढ़ सहित अन्य थानों की पुलिस से संपर्क किया। यहां सक्रिय चोरों के संबंध में जानकारी मांगी है। इसके साथ मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया है।अ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें