ललितपुर। यहां से महाकुंभ जाने के लिए तीन विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है, जिनका ठहराव ललितपुर स्टेशन पर दिया गया है। लेकिन, शासन ने यहां से कुंभ जाने के लिए बसों की घोषणा नहीं की है। ऐसे में लोगों को निजी वाहनों या ट्रेनों का ही सहारा है।
ललितपुर व आसपास के जनपदों से काफी संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज में आयोजित होने वाले महाकुंभ में जाते हैं। इसके लिए फिलहाल तीन जोड़ी महाकुंभ मेला स्पेशल ट्रेनों की घोषणा कर दी गई है। ट्रेन संख्या 09371 व 09372 डाॅ. आंबेडकर नगर-बलिया, ट्रेन संख्या 09031 व 09032 उधना गाजीपुर एवं ट्रेन संख्या 09039 एवं 09030 बलिया-विश्वमित्री महाकुंभ मेला स्पेशल ट्रेन का संचालन अलग-अलग तिथियों में किया गया है।
यात्रियों ने बुकिंग भी शुरू कर दी है। वहीं, पहले से संचालित तुलसी एक्सप्रेस, डॉ. आंबेडकर नगर-प्रयागराज और बलिया एक्सप्रेस से भी लोग महाकुंभ में पहुंचेंगे। संवादो