संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। शहर के मोहल्ला सिविल लाइन फूटा बंगला मैदान के पास निवासी अधिवक्ता वीरेश चौबे के घर के दरवाजे की कुंडी तोड़कर 2 जून की दोपहर चोरों ने घुसकर चोरी की थी। चोर घर से करीब 100 ग्राम चांदी के जेवरात तथा 5 से 7 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए थे। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। घटना का खुलासा करने के लिए स्वॉट, सर्विलांस सहित कोतवाली पुलिस लगाई गई थी। शुक्रवार को आरोपी चोर रोहित बंशकार निवासी मोहल्ला पठपुरा को गिरफ्तार किया। आरोपी पास से चोरी की गई एक जोड़ी पायल व 500 पांच सौ रुपये बरामद किए।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर न्यायालयल में पेश किया। जिसे न्यायालय द्वारा 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। सीओ सदर सुनील भारद्वाज ने बताया कि अधिवक्ता के घर में चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। चुराई गई पायल व कुछ रुपये बरामद हुए। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की गई।