फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पंचायत में स्वीकृत प्रधानमंत्री आवास बना दिया ग्राम पंचायत क्षेत्र में

विज्ञापन
Aawas Yojana.JPG - फोटो : Aawas Yojana.JPG
विज्ञापन
तालबेहट। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना वर्ष 18 -19 में नगर पंचायत में चयनित आवास का निर्माण नगर पंचायत की सीमा में न करवाकर ग्रामसभा खांदी में कर दिया गया। इस पर एक युवक ने कड़ी आपत्ति जताते हुए नियम विरुद्ध आवास निर्माण कराने वाले पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

कृष्णकांत ने उच्चाधिकारियों को भेजें अपने शिकायती पत्र में अवगत कराया है कि नगर पंचायत तालबेहट के वार्ड क्रमांक 7 मोहल्ला चौबयाना में रहने वाली महिला का प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के अंतर्गत तालबेहट नगर पंचायत के अंतर्गत आवास स्वीकृत किया गया था। इसके बाद उस आवास का निर्माण नगर पंचायत की सीमा के अंदर न कराके ग्रामसभा खांदी के मजरा महुवापुरा ( औद्योगिक एरिया के समीप ) में करवा दिया, जो पूर्ण रूप से असंवैधानिक है। लोगों ने पूरे मामले की विस्तृत जांच कराते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई कराने की मांग की है।
00
- मेरे संज्ञान में आज ही यह मामला आया है। बोर्ड की बैठक होने के कारण मामले की पूरी जानकारी नहीं कर पाया हूूं। जानकारी करवा कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पंकज कुमार सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत तालबेहट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें