ललितपुर। नवागत डीएम आलोक सिंह ने कहा जिले में आते ही गड्ढेदार सड़कों को देखा है उनकी पहली प्राथमिकता गड्ढामुक्त सड़कों की होगी। उन्होंने कहा शासन की मंशा के अनुरूप योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाई जाएगी। खाद की कमी से किसानों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। वह शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
डीएम ने कहा कि जनपद में आने से पहले वह झांसी में मंडलायुक्त से मिले थे उन्होंने काफी कुछ जानकारी दी थी। कहा कि जनपद में खाद की कमी नहीं है। अब तक छह एफआईआर कराई जा चुकीं हैं उन्होंने कृषि अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि जिन दुकानदारों के खिलाफ रिपोर्ट हुई है उनके लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई करें। दुकानों पर खाद का स्टॉक और दाम अंकित कराने के भी निर्देश दिए हैं।