फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के नशे में युवक ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
महरौनी। थाना महरौनी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पचौड़ा में एक युवक ने अपने घर में ही फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ग्राम पचौड़ा निवासी धर्मेंद्र नाथ (28) पुत्र थोवन नाथ ने बृहस्पतिवार को सुबह से परिजनों के साथ गाली गलौज करने लगा व आसपास के लोगों को भी उल्टा- सीधा कहने लगा। इस पर परिजनों ने उसे समझाया, लेकिन वह नहीं माना। दोपहर करीब एक बजे अपने कमरे में चला गया, जहां उसने छत के कुंदे पर साड़ी से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। जब वह काफी देर तक दिखाई नहीं दिया तो परिजनों ने उसके कमरे का दरवाजा खटखटाया। लेकिन, दरवाजा अंदर से बंद था। उन्होंने किसी अनहोनी की आशंका के चलते दरवाजा तोड़ दिया और अंदर जाकर देखा तो वहां साड़ी के फंदे से शव लटक रहा था। जिससे परिजनों में चीख पुकार मच गई। जानकारी मिलने पर महरौनी पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की दो पुत्री व एक पुत्र हैं और वह मजदूरी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें