फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचा के बल पर की मारपीट, बीस हजार मांगे

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत शहर के मोहल्ला चौकाबाग में बीस हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर युवक के साथ तमंचा दिखाकर मारपीट कर दी गई। खून से लथपथ युवक कोतवाली पहुंचा, जहां से उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया । पुलिस ने चार नामजद समेत दस आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मोहल्ला तालाबपुरा तुवन मंदिर के पास निवासी दिलीप कुमार पुत्र अमन सिंह ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका पुत्र शक्ति वाल्मीकि अपने मित्र छोटे साहू व रिंकू के साथ चौकाबाग स्थित एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने के लिए गया था। रोड पर छोटू राजा पुुत्र अमरपाल सिंह, सौरभ यादव पुत्र राजेंद्र यादव, छोटू यादव और वीपी राजा पुत्र चाली राजा एवं चार पांच अन्य अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल व चार पहिया वाहन से अए और उसके पुत्र से बीस हजार रुपये की मांग करने लगे। जब उसने पैसे देने से मना किया तो वीपी राजा ने तमंचा की बट और छोटू राजा, सौरभ यादव ने लोहे की राड व डंडों से हमला कर दिया। गालियां देते हुए कहने लगे कि चौकाबाग की तरफ आए तो जान से मारकर फेंक देंगे। अन्यथा बीस हजार रुपये देने पड़ेंगे। तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने छोटू राजा, सौरभ यादव, छोटू यादव, वीपी राजा एवं चार-छह अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें