ललितपुर में घंटाघर पर एक व्यक्ति ने सरेआम शरीर पर डीजल डालकर आत्मदाह किया। जिसे बाद में गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।
शहर के घंटाघर पर शनिवार की दोपहर जय श्रीराम का नारा लगाते हुए विनोद नामदेव (40) पुत्र बच्चू लाल निवासी कस्बा तालबेहट ने अपने शरीर पर डीजल डालकर आत्मदाह कर लिया। आसपास के लोगो ने आग की लपटों में घिरे व्यक्ति की आग को बुझाया।
विज्ञापन
आग से झुलसकर वह गंभीर घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। आत्मदाह करने का कारण चबूतरे पर विपक्षी द्वारा अपने मकान दरबाजा बनाने और शिकायत करने पर कोई कार्रवाई न होने पर आत्मदाह करने की बात बताई। जिला अस्पताल में अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार, सीओ सदर अभय नारायण राय सहित भारी पुलिस कर्मी पहुंच गए।