फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: नाली न सड़क, दलदल, बदबू के बीच में रहने को मजबूर लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। शहर के मोहल्ला आजादपुरा द्वितीय में शिशु मंदिर के पास और पिसनारी में नहर किनारे बसे मोहल्ले विकास से कोसों दूर हैं। यहां न तो नाली है और न ही सड़कें। बारिश में यहां के लोगों को कीचड़ और बदबूदार गलियों में रहने को मजबूर होना पड़ रहा है।
शहर के मोहल्ला पिसनारी में नहर के बांयी ओर बड़ी संख्या में मकान बन गए हैं और दस हजार के लगभग आबादी बस गई है। यहां गलियों में न तो नाली का ही निर्माण किया गया है और न ही सड़कों का निर्माण हो सका है। घरों का पानी गलियां में और खाली प्लॉटों में भर रहा है। वहीं बारिश के दौरान तो स्थिति और भी दयनीय हो गई है। यहां ओंकारेश्वर मंदिर के आसपास सड़क और नाली नहीं होने से बारिश में बदतर स्थिति बन जा रही है। स्कूल और मंदिर के लिए भी कीचड़ और बदबूदार गलियाें से होकर निकलना पड़ रहा है।
विज्ञापन


मोहल्ला आजादपुरा द्वितीय शिशु मंदिर के पास और स्कूल के पीछे की ओर भी सड़क और नाली नहीं होने से गलियाें और खाली प्लॉट में गंदा पानी जमा हो रहा है। यहां स्कूल के पास एक खाली प्लाट में तो आसपास के लोग ही कूुड़ा फेक देते हैं, इससे यहां बीच मोहल्ले में डंपिंग स्थल जैसी स्थिति बन गई है। कई बार अधिकारियों को शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


फोटो-23
कैप्सन-बिहारी।
शिशुमंदिर के पास वर्षों से ऐसी ही स्थिति है। यहां सड़क और नाली बनाना जरूरी है। यहां बच्चों को भी इस दलदल के बीच से निकलना पड़ता है।
-बिहारी, आजादपुरा द्वितीय, गांधीनगर।
-
फोटो-24
कैप्सन-रचना झा।
वर्षों से यहां खाली प्लाट में घरों का पानी जमा होता है। कूड़ा भी खाली प्लाट में फेंकने से बीमारियों का खतरा है। यहां नाली और सड़क का निर्माण कराया जाए।
-रचना झा, शिशु मंदिर के पास, गांधीनगर।

फोटो-27
कैप्सन-आकाश कुशवाहा।
पिसनारी में नहर के बायीं ओर ओंकारेश्वर मंदिर के पास गलियों में न तो सड़क हैं और न ही नालियां। इससे यहां कच्ची गलियां बारिश में दलदल बन गई हैं।
-आकाश कुशवाहा, पिसनारी नहर के बायीं ओर।

फोटो-28
कैप्सन-कप्तान सिंह।
पिसनारी मोहल्ला में बायीं ओर नहर किनारे की सड़क ही दलदल में तब्दील हो गई है। हर वर्ष आस लगाते हैं कि शायद कभी सड़क व नाली बन जाए।
-कप्तान सिंह, पिसनारी, नहर के पास।

फोटो-29
कैप्सन-रामकुमारी।
मोहल्ला में आज तक सड़क नहीं बनी है। नाली नहीं होने से सड़क पर पानी जमा हो रहा है। इससे बीमारियों का खतरा बना रहता है।
-रामकुमारी, पिसनारी, नहर के बाईं ओर ओंकारेश्वर मंदिर के पास।


शहर में जहां भी नाली या सड़क नहीं है, वहां की नाप कराकर एस्टीमेट तैयार किया जाएगा और सड़क नाली बनवाई जाएंगी।
-दिनेश कुमार, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें