फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: भीषण गर्मी में घंटों कतार में लगने से मरीजों की फूल रहीं सांसें

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को पर्चा बनवाने से लेकर डॉक्टर को दिखाने, जांच कराने और काउंटर से दवा लेने तक के लिए लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा। भीषण गर्मी के बीच कतार में लगने के कारण कई की सांस ऊपर-नीचे होती रही। कई मरीज परेशान होकर जमीन पर बैठ गए तो कई कतार से दूर पंखों के नीच खड़े हुए। अंत में भीड़ कम होने पर दवा ली।
विज्ञापन

यहां पुरुष ओपीडी में 942 व महिला अस्पताल की ओपीडी में 290 मरीज आए। सुबह से दोपहर एक बजे तक अस्पताल में खासी भीड़ नजर आई। पर्चा काउंटर पर लंबी कतार लगी। यहां 30 मिनट में पर्चा बना। ओपीडी में इससे भी ज्यादा समय लगा। चर्म रोग व मेडिसिन विभाग में काफी भीड़ रही। यहां मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ा। कई मरीज थक कर ओपीडी परिसर में पट्टी पर बैठ गए। यही हाल अल्ट्रसाउंड कक्षा का था।
-
गैलरी में खड़ा होना भी रहा मुश्किल : पैथोलॉजी में 470 से 500 मरीज जांच कराने पहुंचे। यहां पंजीयन कराने, सैंपल देने व जांच रिपोर्ट लेने के लिए महज आठ फीट चौड़ी गैलरी है। काफी समय बाद बारी आने से लंबी कतार लग गई, ऐसे में भीषण गर्मी में खड़ा रहना मरीजों के लिए मुश्किल हो गया।
विज्ञापन

-
दवा वितरण कक्ष में एक घंटे में मिल रहीं दवाइयां
दवा वितरण कक्ष में भले ही तीन काउंटर चालू कर दिए हों, लेकिन मरीजाें के कतार में लगने के लिए जगह कम पड़ रही है। हालत यह है कि मरीजों की कतार बरामदे तक पहुंच रही है। एक साथ चार लाइनें लगने से पंखे तक काम नहीं कर रहे हैं। कई मरीज तो अधिक समय लगने से जमीन पर बैठक कर बारी आने का इंतजार करते दिखे। कई को तो घबराहट व चक्कर तक आने लगते हैं।
-
लाइन में लगी महिला हुई बेहोश :
सोमवार को पैथोलॉजी में जांच कराने के लिए लाइन में लगी महिला अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी। वहां मौजूद लोगों ने पंखे से हवा किया और उसे उठाकर बैठाया। होश आने पर पानी पिलाकर एक सीट पर पंखे के नीचे बैठाया तब जाकर महिला की तबीयत में सुधार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें