फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: मेडिकल काॅलेज में फाल्ट से गुल हुई पैथोलॉजी की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। मेडिकल कॉलेज में सोमवार की रात केबल में फाल्ट होने से महिला अस्पताल परिसर की बिजली गुल हो गई थी। इसके बाद जनरेटर चलाया गया और केबल की मरम्मत कर अस्थायी रूप से बिजली चालू कर दी गई। लेकिन, मंगलवार सुबह 9:30 बजे पैथोलाॅजी विभाग की बिजली गुल हो गई। इससे जांच कराने पहुंचे मरीजों व गर्भवती महिलाओं को गर्मी से जूझना पड़ा।
विज्ञापन

पैथोलॉजी विभाग में प्रतिदिन 300 से 400 मरीज जांच के लिए आते हैं। यहां स्थान कम होने से मरीजों की कतार से परिसर भर जाता है। बिजली गुल होने से कई मरीज इधर-उधर भाग खड़े हुए तो कुछ कपड़ों और पर्चे से हवा करते नजर आए। जांच भी प्रभावित रही। दोपहर में 10:30 बजे मरम्मत के बाद आपूर्ति शुरू होने पर राहत मिली।
-
समय से नहीं मिल पा रही रिपोर्ट
पैथोलॉजी में बिजली गुल होने से कार्य प्रभावित हो गए। कुछ मरीजों ने बताया कि एक दिन पहले सैंपल दिया था। अब रिपोर्ट लेने के लिए कतार में लगे हैं। समय से रिपोर्ट न मिलने से परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें