फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्री की हालत बिगड़ने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म पर टीकमगढ़ जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्री की अचानक हालत बिगड़ने से मौत हो गई। जानकारी मिलने पर जीआरपी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर उसके पास मिले दस्तावेजों व मोबाइल नंबर से पहचान कर परिजनों से संपर्क कर उन्हें सूचना दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ग्राम पूराकलां निवासी वृंदावन (47) पुत्र तुलसी कुशवाहा शनिवार दोपहर में घर से टीकमगढ़ जाने के लिए निकला। ललितपुर में प्लेटफार्म पर ट्रेन का इंतजार कर रहा था। इस दौरान अचानक उसकी हालत बिगड़ गई और वह बेसुध होकर गिर गया। यह देख आसपास के लोगों ने उसे उठाने का प्रयास किया, लेकिन वह बेसुध पड़ा रहा। जानकारी मिलने पर जीआरपी मौके पर पहुंच गई। चिकित्सकों को बुलाकर उसका परीक्षण कराया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और उसके पास मिले कागजातों व मोबाइल नंबर से परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें