फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थी परिषद ने बार में परिषद की पाठशाला का किया शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलवारा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा जिलेभर में अलग-अलग स्थानों पर परिषद की पाठशाला अभियान चलाया जा रहा है। इसीक्रम में उन्होंने कस्बा बार में भी परिषद की पाठशाला का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

जिला सह संयोजक गौरव दुबे ने बताया कि कोरोना काल में समाज में जरूरतमंद बच्चों को विद्यार्थी परिषद पढ़ाने का संदेश दे रहा है। परिषद की पाठशाला के अंतर्गत विद्यार्थियों को प्रशासनिक गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए पढ़ाया जा रहा है। बच्चों के हाथों को सैनिटाइज किया जा रहा है। कोरोनाकाल में कोई भी विद्यार्थी शिक्षा से वंचित नहीं रहना चाहिए, यह विद्यार्थी परिषद की प्राथमिकता है। कस्बा बार में सौरभ गोस्वामी, विवेक दुबे, अनुराग सिंह सिसौदिया, बेटू मिश्र, प्रमोद एवं रिषभ दुबे बच्चों को निशुल्क शिक्षा दे रहे हैं। बच्चों को पाठशाला में निशुल्क शिक्षा के साथ किताब, कॉपी और कलम की भी व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें